JharkhandRamgarhब्रेकिंग

रामगढ़ कुजू सीसीएल करमा कोलियरी स्थित अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार लोगों की मौत!

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुजू करमा कोलियरी से इस वक्त सबसे बड़ी खबरें आ रही है जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से चार लोगों की मौत हो गई, स्थानीय लोगों द्वारा शव को निकाला गया जबकि कई लोग अभी भी अंदर दबे हुए हैं।
सीसीएल की लीज होल्ड एरिया में कोयला अवैध खनन के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुटी ,और सीसीएल के अधिकारी अपने बचाव में जुटी,
सीसीएल की लीज एरिया में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत की सूचना है। ग्रामीण आनन फ़ानन में चार शव को निकालकर ले जाने की सूचना है। जबकि एक शव को घटना स्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। वही सीसीएल अधिकारी अपने बचाव में जुटे है।

जानकारी के अनुसार करमा के महुआतुंगड़ी के ग्रामीण आज शनिवार की अहले सुबह सीसीएल के लीज एरिया कर्मा परियोजना में कोयला चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन के दौरान कोयला का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिसमें चार लोग दब गए। जिससे चारों की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद आनन फ़ानन में ग्रामीण तीन शवों को निकाल कर ले जाने की सूचना है। जबकि एक शव अंदर ही रह गया। जिसके बाद सीसीएल के अधिकारियों ने अपनी गलती को छुपाने के जल्दबाजी पेलोडर लगाकर शव हटाने का प्रयास किया। लेकिन जेएलकेएम के नेता बिहारी महतो पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...