यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।
विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन उत्तरी अंडमान के समुद्री क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और इन जिलों से सटे मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं तीन अक्टूबर को भी राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज गति की हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका है।
Leave a comment