झारखंडब्रेकिंग

रांची विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, गायब हुई भूगोल की कॉपियों के लिए छात्रों को मिलेंगे अब औसत अंक

Share
Share
Khabar365news

बीते दिनों रांची विश्वविद्यालय के स्नातक फोर्थ सेमेस्टर के भूगोल की कॉपियां गायब मिलने के बाद छात्रों के बीच काफी हंगामा मचा था और अब खबर आई है कि ये भूगोल की कॉपी आखिरकार नहीं मिली। अब छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे। इस समस्या के हल के लिए शनिवार को प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक की गई। इसमें जांच कमेटी की रिपोर्ट रखी गई। और विचार-विमर्श के बाद परीक्षा बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि जिन छात्रों की कॉपियां गायब हुई हैं, उन्हें औसत अंक दिए जाएंगे। औसत अंक के लिए स्नातक के अन्य विषयों में मिले अंकों को आधार बनाया जाएगा। अंकों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के अध्यक्ष द्वारा इसे मॉडरेट भी किया जाएगा।

आपको बता दें कि भूगोल की उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय में काफी हंगामा किया था। और तालाबंदी कर दी थी। उसके बाद मामले की जांच के लिए डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद अब यह फैसला लिया गया है। वहीं अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों के भीतर रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय से जुड़े एक अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने कॉपियों को खोजने के लिए रांची से बाहर मूल्यांकन केंद्र का भी दौरा किया था। उन्होंने वहां के संबंधित लोगों से संपर्क किए लेकिन सारे प्रयास व्यर्थ साबित हुए। 

वहीं बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। रांची विश्वविद्यालय से पास आउट करीब चार लाख से अधिक छात्रों की डिग्रियां पिछले दो सालों से लंबित पड़ी हैं। इसका मुख्य कारण प्रो-वीसी का पद खाली होना है। अब इस समस्या को हल करने के लिए फिल्हाल छात्रों को फेसमाइल डिग्री प्रदान की जाएगी। इस प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी सहमति दे दी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...