Home Hazaribagh जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग द्वारा रन फॉर रोड सेफ्टी का किया गया आयोजन
Hazaribagh

जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग द्वारा रन फॉर रोड सेफ्टी का किया गया आयोजन

Share
Share


जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग में आज रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया जिसमे जिला परिवहन पदाधिकारी श्री बैधनाथ कामती पुलिस उपाधीक्षक, यातायात हजारीबाग, मोटर यान निरीक्षक सहित जिला परिवहन कार्यालय तथा पुलिस विभाग के कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी सहित 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सर्व प्रथम जिला पपरिवहन पदाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित कर्मियों तथा प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो के पालन की शपथ दिलाई गई तथा उनको अपने नजदीकी न्यूनतम तिन लोगो से यातायात नियमो के पालन की शपथ दिलाने की बात की. इसके पश्चात् जिला परिवहन कार्यालय से त्रिमूर्ति चौक होते हुए मे मैराथन का आयोजन किया गया जो दो ग्रुप में विभाजित की गयी एक पहले ग्रुप में लडको के बिच दौड़ करायी गई जीमे लगभग 600 पतिभागी ने हिस्सा लिया जबकि लडकियों के ग्रुप में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पुरुषो के दौड़ में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय प्रतिभागी क्रमश कामेश्वर मेहता, राज राजपूत तथा सुजीत कुमार मेहता तथा महिलायों के दौड़ में क्रमश तरुण कुमारी, मंजू कुमारी तथा रानी कुमारी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें ट्रौफी तथा सड़क सुरक्षा लोगो लगा जर्सी प्रदान की गयी. उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और यातायात नियमो के पालन के प्रति लोगो को जागरूक करना था . ज्ञात हो की जिले में दिनांक ०-01-01-2025 से राष्ट्रिय सड़क सुरक्षा माह 2025 मनाया जा रहा है जो अब समापन की और बढ़ रही है तथा शहर में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है जिसमे जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग के द्वारा जगह जगह नुक्कड़ नाटक के मध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके अलावे एल ई डी वाहन तथा जागरूकता रथ में माध्यम से शहर के सुदूर वर्ती गावो में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका असर भी देखने को मिल रही है शहर में लोग यातायात नियमो के पालन करते हुए देखे जा रहे है. इसी कड़ी में आज रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया था उक्त मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री कामती के द्वारा लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि जितने लोग आज बीमारियों से नहीं मरते उससे अधिक लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां रहे है अतः लोग कड़ाई से यातायात नियमो का पालन करे तथा खुद भी सुरक्षित रहे और दुसरो को भी सुरक्षित रखे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...