Home Jharkhand IPS की Scorpio के साथ टक्कर में स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक घायल, बच्चे सुरक्षित
Jharkhand

IPS की Scorpio के साथ टक्कर में स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक घायल, बच्चे सुरक्षित

Share
Share

रांची : रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक आईपीएस की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन का चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि वैन पर सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ बच्चों को थोड़ी चोट आई है, लेकिन वे सकुशल बताए जा रहे हैं। वैन के चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा धुर्वा थाना क्षेत्र में शालीमार बाजार के पास हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से जा

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया टक्कर में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वैन में बैठे बच्चे रोने लगे। एक बच्चे को सिर में थोड़ी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद धुर्वा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया है। हटिया डीएसपी पीके मिश्र ने बताया कि सभी बच्चे और चालक सुरक्षित हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...