Jharkhand

लोहरदगा : सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मातृ पितृ पूजन उत्सव मे सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा माता पिता के चरणों में स्वर्ग का है सुख।

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती वंदना के बाद मातृ पितृ पूजन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर माता-पिता का चरण वंदन किया गया तथा आरती उतारा गया तथा पुष्पार्चन किया गया भैया भवन एवं दीदी जी द्वारा यह कार्य शांति एवं श्रद्धा पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा”माता पिता के चरणों में स्वर्ग का सुख है। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा माता पिता ही भगवान के रूप होते हैं। अजय प्रसाद ने कहा की आज की घड़ी अनुपम एवं अद्वितीय है। पूरा विद्यालय परिवार खुशी से भाव विभोर है। आनंद का वातावरण है। आज हम श्रद्धा पूर्वक माता पिता का चरण वंदन पूजन अर्चन कर रहे हैं। आज हमारे बच्चे चरित्रवान एवं आज्ञाकारी बन रहे हैं। समाज के दर्पण का कार्य हमारे अचार्य बंधु कर रहे हैं। समाज एवं परिवार के विकास में माता पिता एवं आचार्य की अहम भूमिका होती है।

हम सदैव माता पिता का आदर सम्मान एवं सेवा करें इस कार्यक्रम का लक्ष्य यही है। आज के इस कार्यक्रम में जीतवाहन बड़ाइक एवं पुष्कर महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्यों की अहम भूमिका रही। मंच संचालन अशोक सिंह द्वारा किया गया अतिथि परिचय का कार्य गणेश प्रसाद द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में नंद किशोर साहू, महेंद्र कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद, जगदीश पांडे, त्रिलोचन साहू, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, मीनाक्षी दिव्या, दीपिका देवी का आम भूमिका रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...