Uncategorized

*उरीमारी डी ए वी स्कूल स्थित 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित किया आशिर्वचन व विदाई समारोह*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी डी ए वी स्कूल में आज बड़े ही धूमधाम से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वचन और विदाई दी गयी | आज का कार्यक्रम कक्षा 11 सत्र 2022 – 23 के विद्यार्थियों ने अपने से वरिष्ठ कक्षा 12 सत्र 2022 -23 के बच्चों के लिए आयोजित किया | कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति रिवाज से हवन यज्ञ से किया गया जिसमे विद्यालय के प्राचार्य श्री उत्तम कुमार रॉय सहित सभी शिक्षक और कक्षा 12 के सभी बच्चे शामिल हुए | यज्ञ के पश्चात विद्यार्थियों ने बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किये जिसमे बच्चों ने कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये | कार्यक्रम को सभी बच्चों ने एक एक कर संबोधित किया और विद्यालय में अपने लम्बे अपने अनुभव साझा किये | कार्यक्रम को कुछ शिक्षकों एस के पाण्डेय , धर्मेश कुमार पाण्डेय , संजय पात्रा , जॉनी कुमार , बी सी बेहेरा , लाल बहादुर , बी प्रुस्टी ने भी संबोधित किया और बच्चों के आने वाले भविष्य में मिलने वाली चुनोतियों से कैसे निपटना है उसके गुर सिखाये और उन्हें शुभकामनाएं दी | मंच का संचालन कक्षा 11 के छात्र आर्यन और छात्रा दिव्या दृष्टि ने किया | प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें परीक्षा से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी ताकि समय का सही उपयोग करते हुए अच्छा अंक प्राप्त किया जा सके | प्राचार्य ने बताया की केवल किताबी ज्ञान ही सबकुछ नहीं है बल्कि आपको जीवन के इस रास्ते में तमाम तरह के आने वाली चुनोतियों का सामना करना है , जिनकी जानकारी हमें पहले नहीं होती है , अतः जीवन में सफल होने के लिए आपको खुद पर विश्वास और आत्मसंयम का होना जरुरी है , जिसकी सहायता से हम बड़ी से बड़ी परेशानियों से निजात पा सकते है |कार्यक्रम को सफल बनाने में एस. के. पाण्डेय , डी के मंडल , असीम घटक , बी सी बेहेरा , हरिहर पाढ़ी , सचिन कुमार तिवारी , एन के वत्स, एस बी सिंह , आर आर गुप्ता , राज कुमार , मंजू सिन्हा संजय पात्रा , पुष्पांजलि प्रधान , बबीता कुमारी , नीतू सिंह लाल बहादुर , ए के सिंह , सहित सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...