Jharkhand

छोटे से गांव से निकल कर सलीमा ने छू लिया आसमान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के सिमडेगा जिले के छोटे से गांव में जन्म लेकर आसमान की बुलंदियां कैसे छूई जाती हैं, यह बतलाकर नहीं, बल्कि करके दिखाया है झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने। शुक्रवार का दिन सलीमा टेटे के लिए ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए गौरव की दिन रहा। आज देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जब सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड मिला, पूरा झारखंड गर्वान्वित हो उठा। सलीमा टेटे को बधाइयां देने का तांता लग गया।

सलीमा टेटे के लिए यह उपलब्धि कितनी बड़ी है, इसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सलीमा टेटे ऐसे परिवार से आती हैं, जिनके माता-पिता को यह तक पता नहीं कि अर्जुन अवार्ड होता क्या है। इसके बाद भी खेल को अपना जुनून बनाना, इस जुनून के सहारे ढेरों उपलब्धियां हासिल करना, भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बन जाना यह इनकी असाधारण प्रतिभा का खुद ही बखान कर रहा है। सलीमा टेटे की आज तक की हासिल सभी उपलब्धियों को सलाम।

सलीमा टेटे की उपलब्धियां

ओलंपिक खेल

टोक्यो ओलंपिक 2020 – चौथा स्थान

राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022, बर्मिंघम, इंग्लैंड – कांस्य पदक

विश्व कप

FIH हॉकी महिला विश्व कप स्पेन और नीदरलैंड 2022 – 9वां स्थान

एशियाई खेल

एशियाई खेल हांग्जो 2022 – कांस्य पदक

जूनियर विश्व कप

FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2021, पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका – चौथा स्थान

युवा ओलंपिक

तीसरा युवा ओलंपिक खेल 2018, ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना – रजत पदक

एशिया कप

एशिया कप 2022, मस्कट – कांस्य पदक

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 – स्वर्ण पदक

बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 – स्वर्ण पदक

FIH हॉकी प्रो लीग

एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 – कांस्य पदक

एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 – 8वां स्थान

एफआईएच नेशंस कप

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप स्पेन 2022 – स्वर्ण पदक

पुरस्कार

  • हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला अंडर 21) 2021
  • हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2023
  • अर्जुन अवार्ड 2025
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...