बिहारब्रेकिंग

बिहार के इस जिले में दवा की अवैध खरीद-बिक्री पर कसेगा शिकंजा

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के किशनगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रशासन ने दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी दवा दुकानों में CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। यह कदम औषधि प्रशासन द्वारा जिले के सभी रिटेल मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस आदेश पर शहरी क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार रंजन और ग्रामीण क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर संजय पासवान ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।

क्या है आदेश
बताया जा रहा है कि जारी आदेश के अनुसार, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं की बिक्री करने वाले सभी दवा दुकानों में CCTV कैमरा लगाए जाएंगे। यह आदेश उन संस्थानों पर लागू होगा, जो इन दवाओं की बिक्री करते हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस आदेश का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दवाओं की अवैध बिक्री पर लगेगा अंकुश
मिली जानकारी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य दवा दुकानों में अवैध तरीके से शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाना है, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जाती हैं। इसे लेकर ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार रंजन और संजय पासवान ने बताया कि CCTV कैमरा लगाने से नशीली और अवैध दवाओं की खरीद-फरोख्त पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी। यह खासकर युवाओं में नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए एक अहम कदम है। 

इसके साथ ही दवा दुकानों में CCTV कैमरे की मौजूदगी से दुकानदारों में भय रहेगा। अगर वे अवैध तरीके से दवाइयां बेचते हैं, तो विभाग द्वारा उनकी फुटेज की जांच की जा सकती है। इससे उन पर कार्रवाई हो सकती है। इस तरह से शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं की अवैध बिक्री पर काबू पाया जा सकेगा और युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...