झारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा DC ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, भक्ति गीतों की पेन ड्राइव जमा कराने के दिए निर्देश

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह ने नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केला घाघ रोड रामनगर पावर हाउस, नीचे बाजार, गुलजार गली, राम जानकी मंदिर, कुंज नगर, प्रिंस चौक, नगर भवन एवं सामटोली दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, महिला एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन तथा अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी समितियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने, अग्निशमन यंत्र एवं बालू की बाल्टी रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने इसके बाद अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने आतिशबाजी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, रॉकेट पटाखों के उपयोग पर रोक तथा स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंडाल समितियों से जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही विसर्जन के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं करने और केवल भक्ति गीत बजाने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी समितियां भक्ति गीतों का प्लेलिस्ट पेन ड्राइव में तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि असामाजिक या गैर-भक्ति गीत न बजें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि पेन ड्राइव की जांच कर ली जाए। भीड़ को नियंत्रित करने और दुर्घटना से बचाव हेतु उपायुक्त ने नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन को कई स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

रामनगर पावर हाउस पंडाल निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने नालियों की सफाई का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने स्वयं नालियों का निरीक्षण कर नगर परिषद को पूर्व विधायक विमला प्रधान के आवास से विद्युत ऑफिस पावर हाउस तक की नालियों की सफाई शीघ्र कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बैजू उरांव, नगर परिषद प्रशासक, सिटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...