लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान नदी के पास में बन रहे फोरलेन सड़क के पुल निर्माण साइट पर अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है , कि इस गोलीबारी की घटना में किस उग्रवादी संगठन या आपराधिक गिरोह का हाथ है इस गोलीबारी में साइट इंजीनियर दीपांकर को पैर में गोली लगा है।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे। उन्होनें तत्काल घायल इंजीनियर को अन्य कर्मियों के सहयोग से मनिका अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
साईट पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात लोग आये हुये थे और साईट पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी में साइट इंजीनियर दीपांकर को पैर में गोली लगा हुआ है ,मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है उन्होने बताया कि मामले की जांच किया जायेगा।
Leave a comment