BreakingIndian railwaysNational

विजयनगरम में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर, छह की मौत, 40 घायल

Share
Share
Khabar365news

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के निकट विजयनगरम जिले के कोठावलासा मंडल के अलमांडा-कंथकपल्ली में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हुई है। रेलवे के सूत्रों ने बताया है कि दो ट्रेनों की टक्कर के बाद चार बोगियां पटरी से उतर गयीं। इस घटना में छह यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आसपास के शहरों से एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गयी है। यह हादसा रविवार

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और राहत कार्य जारी है। घटनास्थल पर रोशनी की कमी के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। चूंकि बोगियों में यात्रियों की संख्या अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राज्यमंत्री उत्सव सत्यनारायण भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।जानकारी के अनुसार विजयनगरम जिले के कोठावलासा मंडल के अलमांडा-कंथकपल्ली के पास विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गयी। ओवरहेड केबल कट जाने से रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान आयी पलासा एक्सप्रेस ने ट्रैक पर खड़ी रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से रायगढ़ पैसेंजर की तीन बोगियां पटरी से उतर गयीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बोगी बुरी से क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे लोगों को बाहर निकालने में काफी मुश्किल हो रही है।जानकारी के अनुसार विजयनगरम जिले के कोठावलासा मंडल के अलमांडा-कंथकपल्ली के पास विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गयी। ओवरहेड केबल कट जाने से रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान आयी पलासा एक्सप्रेस ने ट्रैक पर खड़ी रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से रायगढ़ पैसेंजर की तीन बोगियां पटरी से उतर गयीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बोगी बुरी से क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे लोगों को बाहर निकालने में काफी मुश्किल हो रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे में खेद व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के पास के जिलों से घटनास्थल पर अधिक से अधिक एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारियों को भी पीड़ितों तक तुरंत राहत पहुंचाने के आदेश दिये गये हैं।

फिलहाल मृतकों में एक की पहचान हो सकी है, जिसका नाम गिरिजला लक्ष्मी बताया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...