BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रांची में संपन्न हुआ SKAJ ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026, पतरातू डोजो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रांची के खेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित SKAJ ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें पतरातू डोजो के 18 बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इन बच्चों को पिछले पाँच वर्षों से कराटे प्रशिक्षण प्रशिक्षक नरेंद्र सिन्हा की देखरेख में दिया जा रहा है, जबकि तकनीकी मार्गदर्शन में जोगेंद्र गंजू का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में मुकाबले काता और कुमिते के दो चरणों में आयोजित किए गए।
पतरातू डोजो के खिलाड़ियों ने कुल 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने क्षेत्र और प्रशिक्षकों का नाम रोशन किया।
गोल्ड मेडल विजेता
आर्यन कुमार गंझू – काता (गोल्ड), कुमिते (गोल्ड)
निशांत कुमार राय – कुमिते (गोल्ड)
शिवम जायसवाल – कुमिते (गोल्ड)
अनुष्का सिन्हा -कुमिते(गोल्ड)
मनन राज- कुमिते(गोल्ड)
सिल्वर मेडल विजेता
श्रेयस कुमार पाठक – कुमिते (सिल्वर)
साकेत कुमार – कुमिते (सिल्वर)
समरवीर सिंह – (सिल्वर )कुमिते
ब्रॉन्ज मेडल विजेता
नयन कुमार – कुमिते (ब्रॉन्ज)
साकेत कुमार – काता (ब्रॉन्ज)
अमरेश प्रजापति – कुमिते (ब्रॉन्ज)
हर्षवीर सिंह – कुमीते (ब्रॉन्ज)
राधिका बास्के – कुमीते (ब्रॉन्ज)
सुरभि सिंह – कुमीते (ब्रॉन्ज)

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ी थे:
प्रतिक कुमार पाठक, सिद्धिक कुमार साहू, मिथिलेश कुमार, मनपुरन कुमार, रिधम त्रेहन जिन्होंने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
विजेताओं को मेडल SKAJ के अध्यक्ष हंसी मानक सिन्हा द्वारा प्रदान किए गए। सभी गोल्ड मेडल विजेताओं को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया, जो स्वयं मानक सिन्हा द्वारा सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राशि सिन्हा, प्रदीप हंसदा, अंजन प्रसाद, मार्शल टुडू , नंदू साव, राजू किस्कू एवं संतोष सोनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जयनगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर महतो एवं सहायक शिक्षक संतोष महतो,
पतरातु के अशोक पाठक ( आजसु पार्टी के केंद्रीय सदस्य) ने बच्चों को मिठाई एवं बुके देकर प्रोत्साहित किया।
इस सफलता से पतरातू क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ा है और यह सिद्ध हुआ है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी उचित मार्गदर्शन मिलने पर राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...