हजारीबाग

48 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से हजारीबाग में नशा तस्करी पर बड़ी चोट

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग | दारू
हजारीबाग जिले में नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दारू थाना पुलिस ने NH-522 सिवाने पुल के पास से एक डस्टर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में कुल 48.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की डस्टर कार (WB-74AA-6328) में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए NH-522 सिवाने पुल के पास वाहन को घेर लिया। पुलिस को देखकर एक युवक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान डस्टर कार के अंदर छिपाकर रखे गए 13 पैकेट पारदर्शी प्लास्टिक में लिपटे 48.1 किलो गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार, निवासी नामकुम, जिला रांची के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से झारखंड में गांजा की तस्करी करता था।
इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तेज़ रणनीति, त्वरित निर्णय क्षमता और फील्ड में सक्रिय मौजूदगी ने अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में की गई इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने डस्टर वाहन, गांजा और मोबाइल फोन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हजारीबाग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशा कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आज

Khabar365news प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर करेंगे जांच व परामर्श,...

हजारीबाग

बकाया बिजली बिल पर विभाग सख्त, कटकमसांडी में 93 कनेक्शन काटे गए — 20 लाख से अधिक का बकाया

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही विद्युत विभाग ने...

हजारीबाग

मेयर अरविंद राणा का भव्य स्वागत, नव झारखंड फाउंडेशन ने दी बधाई

Khabar365newsहजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर अरविंद...

हजारीबाग

मेढ़कुरी खुद में नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता...