हजारीबाग

कटकमसांडी में कौशल क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत, BDO पूजा कुमारी की पहल से युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी इंटर कॉलेज परिसर में सुनीता फाउंडेशन, हजारीबाग के सौजन्य से कटकमसांडी गांव में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे दी गई। यह कार्यक्रम न केवल रोजगारपरक प्रशिक्षण की मिसाल बना, बल्कि प्रशासनिक सक्रियता और जनसरोकार की एक प्रेरणादायक तस्वीर भी पेश कर गया।
उद्घाटन समारोह में कटकमसांडी की लोकप्रिय एवं कर्मठ बीडीओ पूजा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा देश का भविष्य हैं। कौशल प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा और आर्थिक रूप से मजबूत करेगा।”
उनकी दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम में मुखिया श्रीति पांडेय, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, प्राचार्य रविन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य रणजीत कुमार, संस्था के परियोजना निदेशक गिरिधर मिश्रा, शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, प्रशिक्षक पूजा कुमारी, लक्ष्मण कुमार, महिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रिय भूमिका और युवाओं के लिए सतत प्रयासों की हर ओर सराहना हो रही है। उनके नेतृत्व में कटकमसांडी प्रखंड अब विकास, शिक्षा और रोजगार के नए आयाम गढ़ रहा है।
यह कार्यक्रम कटकमसांडी के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद, नया विश्वास और नए भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की लापरवाही उजागर

Khabar365newsकरोड़ों की मशीनें बेकार, सफाई व्यवस्था चरमराई करोड़ों कि मशीन देखकर चौंक...

हजारीबाग

सदर प्रखंड-अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं...

हजारीबाग

हजारीबाग में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 30 अप्रैल को

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड के उभरते क्रिकेट सितारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने...