JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना राज्य के लिए शुभ संकेत : सुदेश महतो

Share
Share
Khabar365news

मिलन समारोह

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार, झारखंड जागो यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने ली आजसू की सदस्यता

सुदेश महतो एवं संजय मेहता ने नए सदस्यों की दिलाई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

आजसू पार्टी से लगातार नए सदस्यों का जुड़ना जारी है। पार्टी के राँची स्थित केंद्रीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हजारीबाग लोकसभा एवं हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार एवं जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा की नए और शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना शुभ संकेत है। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार के मसलों पर लड़ाई के पार्टी नए साथियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।
राज्य में नए युवाओं के बीच नए राजनीतिक चेतना का उद्भव होना राज्य के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा की आजसू नौजवानों की पार्टी है। युवा भावनाओं का प्रतिनिधित्व आजसू पार्टी करती है। आज राज्य में जिस तरह के नाजुक हालात हैं ऐसे में एक नए राजनीतिक चेतना को जागृत कर जन आंदोलन खड़ा करना राज्य की जरूरत है।


नए सदस्यों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राजनीति संघर्ष का मैदान है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों पर हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। राजनीति सिर्फ चुनाव का त्योहार नहीं बल्कि सतत संघर्ष करते रहने का मैदान है। झारखंड में एक बड़े राजनीतिक वैचारिक संघर्ष की जरूरत है। कार्यकर्ता इसकी तैयारी करें।

झारखंड की मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। युवाओं से किए गए हर वादे पर पानी फेर दिया गया। रोजगार, नियोजन, कानून-व्यवस्था से लेकर पलायन तक सभी मोर्चों पर सरकार का खराब प्रदर्शन साफ नजर आ रहा है। लाखों रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती का कोई ठोस प्लान या रोडमैप आज तक सरकार नहीं दे पाई।

युवा उम्मीदों को पूर्ण करेगी आजसू : संजय मेहता

आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की राज्य के युवा उम्मीदों को आजसू ही पूर्ण कर सकती है। राज्य की बड़ी आबादी युवाओं की है। युवा सपनों को राज्य सरकार ने कुचला है। ऐसे में युवाओं को क्रांति का एक नया अलख जगाना होगा। युवा उम्मीदों और सपनों को यदि कोई राज्य में नेतृत्व दे सकता है तो वह आजसू पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने नए सदस्यों को पूर्ण विश्वास देते हुए कहा की आजसू पार्टी आपके नेतृत्व क्षमता को निखारने का पूर्ण अवसर देगी।

उन्होंने कहा की हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का घोर अभाव है। हर जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोयला-बालू माफिया सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। विस्थापितों का दमन हो रहा है। 10 लाख नौकरियों का वादा कहीं गायब है। ऐसे में युवाओं की भूमिका अहम है।

सरकार, प्रशासन और माफिया की सांठगांठ से विस्थापितों पर फर्जी मुकदमे चलाए जा रहे हैं। आजसू अंतिम सांस तक उनके साथ खड़ी रहेगी। हम इन मुद्दों को लोकसभा-विधानसभा में लगातार उठा रहे हैं।

राज्य का खजाना खाली है, वित्तीय संकट गहरा गया है। मइयां योजना के नाम पर सरकार पसीना बहा रही है। 75% स्थानीय आरक्षण और ओबीसी को 27% आरक्षण देने के वादे भी खोखले साबित हुए।

झारखंड की माटी के साथ अब बहुत छल हो चुका है। पूरा राज्य परेशान है। अब समय आ गया है। युवा जाग चुके हैं। आजसू का आंदोलन अब थमेगा नहीं। झारखंड में बड़े बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव होकर रहेगा। नए सदस्य मिलकर आजसू के इस मिशन को पूरा करेंगे।

आजसू के साथ संघर्ष का सफ़र आगे बढ़ाऊँगा: अभिषेक कुमार

नए सदस्य अभिषेक कुमार हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने सदस्यता ग्रहण के बाद कहा की आजसू पार्टी में शामिल होना मेरे राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सुदेश महतो जी और संजय मेहता जी के नेतृत्व में पार्टी ने झारखंड के लिए जो काम किया है, वह प्रेरणादायक है।

हजारीबाग में मैंने चुनाव लड़ा और स्थानीय मुद्दों जैसे खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं, किसानों की दुर्दशा और युवाओं की बेरोजगारी पर आवाज उठाई। करप्शन पर लड़ाई लड़ी। अब आजसू के मंच से मैं इन मुद्दों को राज्य स्तर पर ले जाऊंगा। पार्टी की विचारधारा छात्रों और युवाओं के सशक्तिकरण मेरी सोच से मेल खाती है। मैं प्रतिबद्ध हूं कि साथ मिलकर हम झारखंड को मजबूत बनाएं। संजय मेहता एवं आजसू का धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस परिवार में शामिल किया। आगामी दिनों में हम ग्रासरूट स्तर पर काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे।

झारखंड का दर्द समझती है आजसू : मनमंत बैश

जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने संबोधन में कहा की जागो झारखंड यात्रा के माध्यम से मैंने राज्य के युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। आज आजसू पार्टी में शामिल होकर मुझे लगता है कि मेरी यात्रा अब एक बड़े मंच पर पहुंच गई है। सुदेश महतो जी की दूरदृष्टि और संजय मेहता जी की रणनीति से प्रभावित होकर मैंने यह निर्णय लिया। यात्रा में हमने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर फोकस किया। मेरे विचार आजसू की प्राथमिकताओं से मेल खाते हैं। अब पार्टी के साथ मिलकर हम इन मुद्दों पर और प्रभावी तरीके से काम करेंगे। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि राजनीति में आएं और बदलाव लाएं। हम साथ मिलकर झारखंड को जागृत और समृद्ध बनाएंगे।

जिन्होंने आजसू की सदस्यता ली :

अभिषेक गुप्ता, विकास रंजन, विशाल पवार, नीरज सिंह, संजय यादव, पिंटू रजक, शिवानंद कुमार, सुनील साहू, अमित साहू, अभिषेक कुमार, विकास सिन्हा, राजकुमार सोनी, शिवानंद कुमार, ऋषभ कुमार आदि युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य डॉ रोहित महतो, राँची जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित साहू, रांची जिला बुद्धिजीवी संघ के अध्यक्ष मो सज्जाद, रांची महानगर युवा आजसू के अध्यक्ष अमित यादव, मीडिया संयोजक परवाज ख़ान, प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य पंकज बर्नवाल, छात्र संघ के अध्यक्ष ओम वर्मा,केंद्रीय सचिव हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...