हजारीबाग

चौपारण में नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 40 एकड़ में लहलहा रही अफीम की खेती जमींदोज — थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की अगुवाई में ऐतिहासिक कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news


चौपारण | 16 जनवरी 2026
चौपारण थाना क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा निर्णायक प्रहार किया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम सिलोदर में वन विभाग और चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर लगभग 40 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया।


यह अभियान पूरी तरह सुनियोजित और सख्त रणनीति के तहत अंजाम दिया गया, जिसकी अगुवाई स्वयं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने की। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेतों में खड़ी अफीम की फसल को जमींदोज कर नशा तस्करों के मंसूबों को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया।
मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल किए जा रहे 3 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट किए गए हैं। अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस पूरे अभियान में
SDPO बरही श्री अजित कुमार बिमल,
पु0नि0 श्री चंद्रशेखर,
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी,
SI सुबिन्दर राम,
SI सरवन कुमार पासवान,
ASI बदल महतो (सशस्त्र बल के साथ)
और बनपाल सरवन कुमार शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि खेती के मौसम से पहले चौपारण थाना द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसी का असर है कि ग्राम अहरी में पहले जहां अफीम की खेती होती थी, वहां अब किसान सरसों और मूंगफली की खेती कर रहे हैं। यह हजारीबाग पुलिस की सख्ती और सतत अभियान का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की सक्रियता, सख्त नेतृत्व और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने यह साबित कर दिया है कि चौपारण अब नशा कारोबारियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।
खेती होगी अनाज की, नशे की नहीं —
चौपारण पुलिस का संकल्प अडिग है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति में पांच सदस्यों का नामांकन स्वीकृत

Khabar365news हजारीबाग केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया...

हजारीबाग

14 माह से फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार, कटकमसांडी पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग: कटकमसांडी थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के चर्चित मामले में फरार...