हजारीबाग

समाजसेवी व कारोबारी हरेंद्र सिंह ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे से की शिष्टाचार भेंट, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी व कारोबारी हरेंद्र सिंह ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह ने सदर एसडीओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
मुलाकात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां जिले के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आम जनता से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हरेंद्र सिंह ने हजारीबाग क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
समाजसेवा के साथ-साथ कारोबार और संवेदक के रूप में सरकारी कार्यों के निष्पादन में सक्रिय हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई दी जा सकती है।
वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे ने भी उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
यह शिष्टाचार भेंट हजारीबाग के विकास को लेकर सकारात्मक पहल और बेहतर समन्वय की मजबूत मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

ईद मिलादुन्नबी के मंच से गिद्दी पुलिस का जागरूकता संदेश

Khabar365newsकानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, थाना...

हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...