Jharkhand

समाजसेवी किशोरी राणा ने किया प्रखंड के कई गांवों का दौरा,

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी शनिवार को नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व सामाजिक सरोकार पर चर्चा की। ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में योग्य लाभार्थियों को अबुआ व पीएम आवास की सुविधा नही मिलने से जर्जर व टूटे फूटे मकानों मे रहना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में अधिकारी व जनप्रतिनिधि गरीबों के सुधि लेने मे नाकाम रहे हैं। लोगों ने बताया कि सुखी एवं सम्पन्न लोगों की पहुंच मुखिया व पंचायत सचिव तक रहने से वे तमाम जनहितकारी योजनाओ का लाभ उठाते हैं। गरीबों के पास आवास लेने के लिए पैसे नही रहने कारण वे लाभ लेने से वंचित रहते हैं। परिचर्चा मे ग्रामीणो ने बताया कि क्षेत्र मे करोड़ो के लागत से नल जल योजना के तहत नवनिर्मित सैकड़ो जलमीनारों मे से 95 फीसदी जलमीनार निर्जीव पड़े हैं। जो जीवित अवस्था मे हैं, उन जलमीनारों से लोगों को प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है। विभाग व संवेदक मिलकर सरकारी राशि का गबन कर चुके हैं। श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी और आवास मामले को लेकर उपायुक्त हजारीबाग से लिखित शिकायत कर गरीबों के हित में मांग रखी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...