Hazaribagh

नए थाना प्रभारी से समाजसेवियों ने की शिष्टाचार भेंट

Share
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;
Share
Khabar365news

हजारीबाग:लोहसिंघना थाना में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले थाना प्रभारी निशांत केरकट्टा से रविवार को समाजसेवी, शांति समिति सदस्य एवं गार्जियन हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट – नशा मुक्ति केंद्र के निदेशक एवं सद्भावना विकास मंच के संरक्षक सैयद इम्तियाज हसन ‘विक्की’ तथा अपेक्स हॉस्पिटल के संचालक अशरफ इकराम ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने थाना प्रभारी को मिठाई खिला कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। सैयद इम्तियाज हसन, जो कि एकीकृत बिहार के पूर्व कृषि एवं कानून मंत्री स्वर्गीय एच एच रहमान के भांजे हैं, ने कहा कि समाज और पुलिस के समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित हो सकता है। वहीं, अशरफ इकराम – जो कि पुलिस अधीक्षक आरिफ इकराम के बड़े भाई भी हैं – ने विश्वास जताया कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

थाना प्रभारी निशांत केरकट्टा ने भी आगंतुकों का आभार जताया और कहा कि वे जनसहयोग और पारदर्शिता के साथ अपराध नियंत्रण तथा नागरिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस मुलाकात को क्षेत्र में सौहार्द्र और सहयोग की भावना के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...