BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

मेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि चियांकी की रहने वाली एक महिला को 6 जून (शनिवार) को प्रसव पीड़ा होने पर एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सिजेरियन डिलिवरी के पश्चात महिला के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रसूता के पति का आरोप है कि एचआईवी संक्रमित पाए जाने पर उनके साथ अस्पताल ने दुर्व्यवहार किया और अस्पताल के सबसे निचले तल में जहां अस्पताल के बिस्तरों पर बिछाई जाने वाली गंदी चादर, कंबल और तकिया कवर रखा जाता है, वहीं शिफ्ट कर दिया गया। 

अस्पताल में मौजूद जांच किट पर उठे सवाल
इस घटना में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दरअसल, अस्पताल के सुपरिटेंडेंट अजय ने फॉलोअप संवाददाता को बताया कि एमएमसीएच की जांच किट में महिला का एचआईवी टेस्ट निगेटिव आया था, इसलिए प्रबंधन ने महिला की सामान्य तरीके से डिलिवरी कराई। उनका दावा है कि जब प्रसूता ने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली तो एचआईवी जांच केंद्र के लैब टेक्नीशियन ने अस्पताल को उसके एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी दी, क्योंकि महिला वहां एचआईवी पॉजिटिव मरीज के रूप में पंजीकृत है और दवाइयां ले रही हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...