HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल के कारगिल पेट्रोल पंप में श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अरविंद राणा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलंबा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विमल, कैप्टन डॉ. शत्रुघ्न पांडे, वरीय पार्षद विकास कुमार यादव, भाजपा नेता कुमार मनोज सिंह तथा इंडियन ऑयल के हजारीबाग जिला प्रभारी राहुल कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहीद के पुत्र रविशंकर सिंह तथा पुत्रियां अनुष्का सिंह एवं तन्वी सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

समारोह की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। एनसीसी कैडेटों ने शहीद को सलामी दी तथा मातमी धुन के साथ उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान शहीद की पुत्री अनुष्का सिंह ने अपने पिता की स्मृति में स्वरचित भावुक कविता का पाठ किया। कविता में उन्होंने उस मार्मिक पल को याद किया, जब तिरंगे में लिपटा अपने पिता का पार्थिव शरीर घर पहुंचा था। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं।

शहीद के पुत्र रविशंकर सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान लद्दाख और द्रास सेक्टर की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी देते हुए कहा कि दुश्मनों द्वारा भारतीय चौकियों पर कब्जे की सूचना वहां के स्थानीय गड़रियों ने सेना को दी थी।

मुख्य अतिथि अरविंद राणा ने कहा कि आज के समय में युवा छोटी-छोटी चुनौतियों से थक जाते हैं, लेकिन हमारे सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर रात के अंधेरे और गोलियों की बौछार के बीच दुश्मनों का मुकाबला कर देश की रक्षा की। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

कैप्टन डॉ. शत्रुघ्न पांडे ने सेना की वर्दी की गरिमा और सैनिक जीवन के अनुशासन पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विमल ने कहा कि संकुल अंबा महाविद्यालय का भी एक छात्र कारगिल युद्ध में शहीद हुआ था, जिसकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को “शहीद विद्यानंद सिंह गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पर्यावरणविद् डॉ. मुरारी सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से गौरव प्रकाश, न्यूज़ पोर्टल दैनिक खबर के कुणाल सिंह तथा प्रिंट मीडिया से दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी सुबोध मिश्रा को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए प्राथमिक विद्यालय डूमरपुर के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रसाद राणा को सम्मानित किया गया। समारोह में वार्ड पार्षद प्रभा गुप्ता, सुनील छेत्री, रिंकू वर्मा एवं मनु गोस्वामी को भी सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद विद्यानंद सिंह के नाम पर झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार के आरा और दानापुर सहित कई स्थानों पर संस्थानों और आयोजनों के माध्यम से उन्हें याद किया जाता है। आज भी झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उनका शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

इंडियन ऑयल के जिला प्रभारी राहुल कुमार ने जानकारी दी कि कारगिल शहीदों के नाम पर प्रदेश में 400 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें इंडियन ऑयल के कई पंप शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में शहीद विद्यानंद सिंह के नाम से संचालित कारगिल पेट्रोल पंप अपने सभी मानकों को पूरा करते हुए उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है।

समारोह में सुंदर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर से पहुंचे कृष्णा दयाल सिंह ने किया। उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे भी आरा भोजपुर क्षेत्र से आते हैं और वहां के वीर सपूतों पर उन्हें गर्व है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...