हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर सोमवार (13 जुलाई 2026) को डिस्ट्रिक्ट मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया, जबकि थाना प्रभारी यातायात अनूप प्रसाद अपनी टीम के साथ पूरे अभियान के दौरान स्वयं मौजूद रहे।
इस अभियान के लिए 3 पुलिस पदाधिकारियों एवं 8 गृहरक्षकों की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर सघन वाहन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और साथ ही आम लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 50, ट्रिपल लोडिंग करने वाले 20, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 3 तथा नो पार्किंग नियम का उल्लंघन करने वाले 22 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया।

यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय कार्यशैली और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर देखने को मिली। उनके नेतृत्व में लगातार चल रहे ऐसे अभियान न केवल नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी अंकुश लगा रहे हैं, बल्कि आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाएं तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...