हजारीबाग

SIR अभियान में वार्ड संख्या-2 बना मिसाल: पार्षद कार्यालय में लोगों की उमड़ी भीड़, सबा करीम और पूरी टीम निभा रही सराहनीय जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता प्रपत्र (फॉर्म) लेने और जमा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या-2 में वार्ड पार्षद निखत यासमीन के कार्यालय को जनसहायता केंद्र के रूप में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने आवश्यक दस्तावेजों और फॉर्म से संबंधित कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं।
इस पूरे अभियान में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सबा करीम की भूमिका विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। सबा करीम स्वयं लगातार कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं, आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं तथा फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित बना रहे हैं। उनकी सक्रिय निगरानी और जनसेवा की भावना के कारण लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आम नागरिक भी उनके व्यवहार और कार्यशैली की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
अभियान को सफल बनाने में मोहम्मद मुस्तफिक, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद महताब, मोहम्मद सरवर, इस्माइल ,मंजर सहित अन्य सहयोगी भी पूरी निष्ठा के साथ सबा करीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। यह पूरी टीम सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों को आवश्यक जानकारी देने, दस्तावेजों की जांच करने तथा फॉर्म भरवाने और जमा कराने में सहयोग कर रही है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति का कार्य समय पर और सुगमता से पूरा हो रहा है।
वहीं, इस अभियान में तैनात बीएलओ खुर्शीदा परवीन एवं उबैदा खातून की मेहनत भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों बीएलओ पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ प्रत्येक आवेदक का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। धैर्य, समर्पण और सेवा भावना के साथ वे लगातार लोगों की सहायता कर रही हैं, जिसकी नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड संख्या-2 में जिस प्रकार टीम भावना के साथ यह कार्य किया जा रहा है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जनप्रतिनिधियों, बीएलओ और स्वयंसेवकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बन गई है।
वार्ड संख्या-2 में चल रहा यह अभियान यह साबित कर रहा है कि यदि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और स्थानीय टीम मिलकर ईमानदारी से कार्य करें तो किसी भी सरकारी अभियान को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

ईद मिलादुन्नबी के मंच से गिद्दी पुलिस का जागरूकता संदेश

Khabar365newsकानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, थाना...

हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...