हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की सख्त कार्रवाई, कांड संख्या 12/26 में बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना कांड संख्या 12/26 में पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मृतिका के नंदोसी कैलाश राणा एवं ननद मोनिका कुमारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस गंभीर मामले में मृतिका के पति जितेंद्र राणा ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर कानून के प्रति अपनी जवाबदेही स्वीकार की है।
इस पूरे मामले में कटकमसांडी पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत कार्यवाही का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला अपराध और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
कटकमसांडी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कानून के राज में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...