Hazaribagh

बरही पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

बरही (हजारीबाग): बरही थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों पर संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की जांच की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की जा सके। वहीं, हेलमेट न पहनने, ओवरलोडिंग, इंश्योरेंस, वाहन पंजीकरण, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि,

“यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।”

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Khabar365newsरांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...

Hazaribagh

कांग्रेसी कार्यकर्ता ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के लिए अपनी-अपनी कमर कस लें : जय प्रकाश भाई पटेल

Khabar365newsहजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर...