BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयु सीमा के फैसले पर भड़के छात्र संगठन, एस अली ने सरकार से राहत की मांग

Share
Share
Khabar365news

झारखंड छात्र संघ ने राज्य सरकार से सिविल सेवा और कक्षपाल नियुक्ति परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष एस अली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित मांग पत्र जारी कर कहा कि वर्तमान आयु निर्धारण से बड़ी संख्या में झारखंडी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
एस अली ने कहा कि बीते 25 वर्षों में जेपीएससी द्वारा केवल 8 बार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की गई है। उनका आरोप है कि पिछली संयुक्त असैनिक नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या-2024) में अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2017 के आधार पर की गई थी, जबकि नए विज्ञापन संख्या-2026 में इसे 1 अगस्त 2026 मान लिया गया है।

संगठन का कहना है कि आयु सीमा निर्धारण में इस बदलाव से हजारों उम्मीदवार पात्रता से बाहर हो जाएंगे। इसे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताया गया है।
कक्षपाल नियुक्ति को लेकर भी छात्र संघ ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस पद के लिए अंतिम विज्ञापन वर्ष 2015 में जारी हुआ था, ऐसे में लंबे अंतराल के बाद निकली भर्ती में अभ्यर्थियों को कम से कम 5 वर्ष की आयु छूट दी जानी चाहिए।

छात्र संघ ने मांग की है कि सिविल सेवा (नियमित व बैकलॉग) विज्ञापन संख्या-2026 में संशोधन करते हुए अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2018 से की जाए। संगठन ने कहा कि सरकार को झारखंडी युवाओं की परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...