Uncategorized

सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के विद्यार्थी लखनऊ रवाना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि विभाग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार व एआर परीक्षा विभाग ललित मालवीय के निगरानी में विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ ने लखनऊ के लिए रवाना किया। कुलपति डॉ पीके नायक ने बताया कि लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीमैप के अलावा आईआईएसआर लखनऊ का भ्रमण विद्यार्थियों को कराया जाएगा, जहां कई अहम जानकारियां विद्यार्थी प्राप्त करेंगे। वहीं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि दरअसल सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ का लक्ष्य औषधीय व सुगंधित पौधों की सरल कृषि तकनीकों एवं क़िस्मों का विकास कर किसानों तक पहुंचाना है। इसलिए वहां औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषि तकनीक की बारीकियों से विद्यार्थी अवगत होंगे, वहीं भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में जाकर गन्ने की खेती के मौलिक और अनुप्रयुक्त पहलुओं की जानकारी हासिल करेंगे। कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि 16 विद्यार्थियों की टीम को लखनऊ भ्रमण पर ले जाया जा रहा है, जिसका मकसद विद्यार्थियों में कृषि तकनीक की बारीकियों को जानना और समझना है।

कृषि विभाग के ये विद्यार्थी गए शैक्षणिक भ्रमण पर
आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, परीक्षा विभाग एआर ललित मालवीय, कैलाश प्रसाद के अलावा शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले विद्यार्थियों में इशिका कुमारी, ज्योति कुमारी, कशिश कुमारी, पूनम कुमारी, साक्षी राज, सुधि श्रीवास्तव, साक्षी सिंह, अंशु कुमार, राहुल कुमार, आसिफ इकबाल, शैलेश शर्मा, विवेक कुमार, ओमकार दांगी, रौशन कुमार, रितेश कुमार, विक्रम कुमार, नीरज कुमार, संजय महतो, मनोज कुमार, शिवम कुमार, तुषार सिंह, अभिषेक कुमार व निशांत सुमन का नाम शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...