Home Uncategorized *पीटीपीएस महाविद्यालय स्थित अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने एक दिवसीय प्रदर्शन के साथ किया मुख्य गेट जाम।*
Uncategorized

*पीटीपीएस महाविद्यालय स्थित अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने एक दिवसीय प्रदर्शन के साथ किया मुख्य गेट जाम।*

Share
Share

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के पतरातु पीटीपीएस महाविद्यालय में आज छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर एआई एसएफ के बैनर तले पीटीपीएस महाविद्यालय में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने मनमानी तरीके से शुल्क वृद्धि, शिक्षकों द्वारा डराने धमकाने, भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई, छात्रों का नियमित क्लास नहीं लिया जाना व महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ मुख्य गेट को जाम कर दिया गया। जिसमें एआईएफएफ के राज्य सचिव लोकेश आनंद उपस्थित थे। बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस क्रम में छात्र महाविद्यालय की जर्जर स्थिति की मरम्मत, शौचालय व महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई, विभिन्न विभागों में संसाधनों की कमी, शिक्षक व कर्मचारियों की कमी और पुस्तकालय नियमित रूप से खुलेने व कक्षाएं सुचारु रुप से समय अनुसार चलने की मांग कर रहे थे। वही छात्र नेता एवं कई छात्र छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन के समक्ष छात्र-छात्राओं ने हो रहें समस्याओं को लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सेमेस्टर एक का जो फार्म भरवाया जा रहा है उसमें जो विकास शुल्क लिया जा रहा है उस प्रकार का कोई भी विकास महाविद्यालय में नहीं देखा गया। विकास शुल्क के नाम पर वसूली गलत है विकास के नाम पर वसूली कर शिक्षक खुद की पॉकेट भरने का काम किया हैं। विभिन्न समस्याओं पर सवाल किया जाता है तो कुछ शिक्षकों द्वारा डराने धमकाने व थाना बुलाने, टीसी देने की बात कही जाती है। लोकेश आनंद ने कहा की वे वही शिक्षक है जिन पर पूर्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और भ्रष्टाचारियों पर कानूनी कार्रवाई भी हुई है और दोषी भी पाए गए है फिर भी अभी तक यह लोग लूटने में लगे हैं। विशाल कुमार ने कहा कि नियमित रूप से क्लास भी नहीं लिया जाता है, लाइब्रेरी में कोई इंचार्ज नहीं है जिससे छात्रों का पढ़ाई बाधित हो रहा है। साथ ही तमाम छात्र हित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। छात्रा भारती कुमारी ने कहा कि छात्राओं को कॉमन रूम नही, बाथरूम की स्थिति ठीक नहीं, पीने का फिल्टर पानी नहीं, लगातार घोटाला हो रहा है मगर कोई कार्रवाई नहीं साथ ही उसने कहा कि एआईएसएफ समस्याओं का निदान को लेकर 1 सप्ताह का समय देता है नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। वही धरना प्रदर्शन व गेट जाम किए जाने के पश्चात पीटीपीएस महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमन चंद्रा के अवकाश पर होने के चलते तत्कालीन प्राचार्य प्रभारी डॉ बिरेश कुमार, डॉ निशा कुमारी व प्रोफेसर यशवंत कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचकर पतरातू पुलिस की उपस्थिति में छात्रों से वार्ता की। छात्रों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन समस्याओं को निदान करने के प्रयास के साथ समस्याओं का एक लिखित आवेदन महाविद्यालय के सचिव को अभिलंब भेजे जाने के आश्वासन के साथ छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय की डॉ रणवीर सिंह, डॉ कुमार मनोज, प्रोफेसर शैलेंद्र सिन्हा, प्रो ललन राम, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर जय शंकर ठाकुर के अलावे अन्य प्रोफेसर व छात्र नेता लोकेश आनंद, छात्र विशाल कुमार, नंदनी कुमारी, चंदन कुमार, धीरज कुमार, गोपाल कुमार, नीलम कुमारी, मनीष कुमार निशा कुमारी, सुमित कुमार, मन्नू कुमार, अंजली कुमारी, अमन कुमार, रंगोली कुमारी, पायल कुमारी, काजल कुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...