Uncategorized

*रामगढ़ थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह को निलंबित करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक और चरण केवट के समर्थकों ने किया थाने का घेराव।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ थाने में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में किया गया। चरण केवट के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में थाने का घेराव किया गया। ए एस आई सुरेंद्र सिंह कुंतीया को अब तक निलंबित नहीं करने को लेकर थाना परिसर के द्वार के समक्ष अपनी समर्थकों के साथ मांगों को लेकर धरने बैठे रहे। वही पूर्व विधायक शंकर चौधर से पुलिस ने दरवाजे से हटने की बात कही गई। वही लोगो को पुलिस बल के जवानों के द्वारा दरवाजे से खदेड़ने का काम किया गया। वही आक्रोशित लोगों ने जमकर थाने के मुख्य गेट से नारेबाजी की पुलिस प्रशासन होश में आओ, सुरेंद्र सिंह कुंतीया को सस्पेंड करो, पूर्व विधायक शंकर चौधरी जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए। वही पूर्व विधायक ने एएसआई को निलंबित करने की बात कहीं और दर्ज किए गए एफआईआर के मुताबिक करवाई करने का माँग कि। वही चरण केवट ने कहा की मेरे साथ थाना परिसर मे मार पीट कर लहूलोहन मुझे कर दिया गया और अब तक एएसआई सुरेंद्र सिंह के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई और वही थाना परिसर के द्वार के समक्ष पूर्व विधायक एवं चरण केवट अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वही इस संबंध में रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने कहां की 283/22 कांड संख्या जिसके अभियुक्त चरण केवट है इनके ऊपर फर्जी तरीके से जमीन और घर खरीदने का आरोप लगाया गया है और उसके अनुसंधानकर्ता सुरेंद्र सिंह कुंतीया के द्वारा थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया और चरण केवट के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है चरण केवट और आयो दोनों के द्वारा आवेदन दिया गया है और इसकी जांच पड़ताल जारी है उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरे सामने चरण केवट के साथ मारपीट का मामला गलत है उस वक्त मैं थाने में मौजूद नहीं था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...