Home Jharkhand स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के लिए प्रेरणा के स्रोत है – डॉ मनोज कुमार
Jharkhand

स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के लिए प्रेरणा के स्रोत है – डॉ मनोज कुमार

Share
Share

रांची

शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय के द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं नर सेवा ही नारायण सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता, सशक्त भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा विकसित भारत @2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के पश्चात सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि चिर युवा स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और कृतित्व भारत का गौरव तथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा के स्रोत है। वहीं कार्यक्रम का संचालक महाविद्यालय के एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर जय प्रकाश रजक ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के द्वारा किया गया।

जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ‌होने वालें शिक्षकों में महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा, डीएस डब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, डॉ ए एन शहदेव, डॉ रंजु लाला , डॉ बहालेन होरो , प्रो० राहुल कुमार, डॉ लता, डॉ राजन , डॉ रश्मि, प्रो० अर्चना शेफाली व डॉ जीतु लाल ने निर्णायक की भूमिका को निभाया।

जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज कुमार,मोहित कुमार, श्रावण , रागिनी पांडे ने अहम भूमिका निभाया।

इन्हें किया गया सम्मानित

भाषण प्रतियोगिता में डॉली, हर्षिता, मो. ताहा, प्रणव, सुमित, निबंध प्रतियोगिता में भारती, आफरीन, अलिशा, अनु , सुमित, वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में रूबी, आरसा , दिव्या, कनकलता, निखिल स्मृति

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...