BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

तेजस्वी यादव ने दिया 20 महीने का अल्टीमेटम, पंचायत भत्ता होगा दोगुना

Share
Share
Khabar365news

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार में चुनावी माहौल को गरमाते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए हैं, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव तय है और सरकार भी बदलेगी। महागठबंधन मिलकर एक नया बिहार बनाएगा।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और हर तबके से लोग परिवर्तन के पक्ष में खड़े हो रहे हैं। “जहां-जहां जा रहे हैं, वहां हर जाति और धर्म के लोग भारी संख्या में समर्थन दे रहे हैं। जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है। भ्रष्टाचार और अपराध अपनी चरम सीमा पर हैं, लोग भाजपा की सच्चाई समझ चुके हैं,” उन्होंने कहा।
राजद नेता ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी भत्ते की राशि को दोगुना किया जाएगा और पूर्व पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा, “अब वक्त आ गया है कि बिहार में बदलाव हो। हम मिलकर एक ऐसा बिहार बनाएंगे जहां युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और पंचायतों को सशक्त शासन मिलेगा।” तेजस्वी का यह बयान महागठबंधन के चुनाव अभियान को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है, वहीं भाजपा पर उनके सीधे हमले से चुनावी तापमान और बढ़ गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...