बिहारब्रेकिंग

तेजस्वी यादव के बेटे का नाम ‘इराज’, लालू ने खुद पोस्ट कर बताया अर्थ

Share
Share
Khabar365news

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। आज यानी बुधवार को उनके पिता लालू यादव ने X पर पोस्ट कर बच्चे की नाम की जानकारी दी है। लालू यादव ने लिखा- ‘हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम इराज हमने और राबड़ी देवी ने रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने उसे पूरा नाम इराज लालू यादव रख दिया है।’ लालू ने बताया- कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के छठे दिन, कात्यायनी अष्टमी को हुआ था। यह नन्हा राजकुमार बजरंगबली हनुमान जी के मंगल दिन मंगलवार को जन्मा है। इसलिए इसका नाम “इराज” रखा गया। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। तेजस्वी ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। घर में छोटे बच्चे के आने से बहुत खुश हूं। जय हनुमान।’ वहीं, पोते को गोद में लेकर लालू यादव ने इसे गर्व का झण बताया। उन्होंने लिखा- पोते का हमारी फैमिली में स्वागत है। बुआ रोहिणी ने लिखा, ‘जूनियर टूट्टू को ढेर सारा प्यार।’ हॉस्पिटल का एक 24 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वीडियो कॉल पर तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से कह रहे हैं, ‘पापा, बेटा हुआ है, आपका पोता हुआ है।’ लालू ने पोते गोद में लेकर फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘गर्व का क्षण।’ राबड़ी भी पोते को आशीर्वाद देते दिखाई दे रही हैं। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव को बेटे के जन्म पर बधाई दी है। लालू परिवार की छोटी बहू राजश्री कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। 26 मई को लालू-राबड़ी बहू से मिलने कोलकाता के लिए निकले थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...