BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची से उड़ने के बाद 17 मिनट बाद ही जंगल में क्रैश हुआ था एयर एंबुलेंस

Share
Share
Khabar365news

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मलबा लगभग एक किलोमीटर में बिखर गया। 23 फरवरी को रांची से उड़ान भरने के महज 17 मिनट बाद विमान चतरा जिले के सिमरिया स्थित करमाटांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें मरीज, दो परिजन, दो पायलट, डॉक्टर और नर्स शामिल थे।

प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विमान रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए था, जो नॉन-शेड्यूल्ड एयर एंबुलेंस सेवा के तहत उड़ान भर रहा था। विमान ने उसी दिन दिल्ली से रांची तक की उड़ान भी भरी थी और तकनीकी लॉगबुक में कोई खराबी दर्ज नहीं की गई थी। रांची एयरपोर्ट पर विमान में 830 लीटर ईंधन भरा गया और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। खराब मौसम के कारण पायलट ने निर्धारित मार्ग की बजाय कोलकाता एटीसी से मार्ग बदलने की अनुमति मांगी, जो मिल गई। इसके कुछ देर बाद ही एटीसी का संपर्क विमान से टूट गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मंत्रियों के आगमन को लेकर ग्रामीणों की बैठक

Khabar365news6 जुलाई सुबह 9:00 बजे पहुंचेंगे अतिथि विस्थापितो एवं प्रभावितों से जन...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

5 दिन से लापता आलोक वर्मा, लावारिस हालत में मिली कार

Khabar365newsधनबाद। धनबाद निवासी आलोक कुमार वर्मा पिछले पांच दिनों से लापता हैं।...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Khabar365newsदेवघर। देवघर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन, रांची आईटी पार्क बनेगा निवेश का

Khabar365newsनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित हो रहे कुछ विज्ञापनों...