BreakingJharkhand

विजयदशमी पर बक्शा नदी में युवक लापता, पूरे इलाके में शोक और चिंताओं का माहौल — खोज जारी

Share
Share
Khabar365news

जहां एक ओर पूरा देश विजयदशमी और दशहरा के उल्लास में डूबा है, वहीं चतरा के इटखोरी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी और मायूसी फैला दी है। इटखोरी थाना क्षेत्र की बक्शा नदी में नंगवा पुल के पास आज एक 30 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। लापता युवक की पहचान इटखोरी निवासी सोनू कुमार (पिता: अशोक शर्मा) के रूप में हुई है। यह दुखद हादसा उस वक्त हुआ, जब सोनू कुमार पुल के पास बने स्पिलवे को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी की तेज धार में जा गिरे। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और इटखोरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने फौरन स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की, जिसके दौरान नदी से युवक की चप्पल बरामद हुई, लेकिन सोनू का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और उनके लिए दशहरा का पर्व गमगीन हो गया हैं । मामले की गंभीरता को देखते हुए, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक की तलाश तेज करने के लिए महराजगंज से गोताखोरों की विशेष टीम बुलाई गई है। 

गोताखोरों की पूरी टीम नदी में उतरकर युद्धस्तर पर लापता युवक की तलाश कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया, “हमें जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोई सुराग न मिलने पर हमने तुरंत गोताखोरों को बुलाया है। नदी का बहाव तेज है, जिससे खोजबीन में दिक्कत आ रही है, लेकिन लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।” पुलिस और गोताखोरों की टीम संयुक्त रूप से इस तलाश अभियान में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...