
रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक
पतरातू । माता सावित्रीबाई फुले विचार मंच के तत्वाधान में रेलवे कॉलोनी पतरातु में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती शिक्षिका सुनीता बेदीया ,गोरखनाथ ,सुबोध कुमार, ललन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले जी के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किये।

इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता बेदिया ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की माता सावित्रीबाई ने बिल्कुल विपरीत परिस्थितियों एवं कुंठित एवं पाखंड प्रधान समाज में अथक संघर्ष कर महिलाओं के सम्मान का नया मार्ग स्थापित किया इसके लिए पूरी नारी समाज उनकी ऋणी है। इस मौके पर आर एन चौधरी, कपिल रजक ,राम नारायण सिंह, आर के मंडल , सुबोध कुमार, रूपम नारायण, अंजलि चौधरी ,
दीपक कुमार ,उदय मालाकार , संतोष कुमार रामू जी, शिवजी गिरी, आरके नारायण ,संतोष चौधरी ,राहुल ,संतोष ,सूरज, राजकुमार ,प्रीतम कुमार ,शांतनु भारती ,हर्ष कुमार ,अलका देवी सहित बच्चों ने भी माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
Leave a comment