Home झारखंड 14 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान
झारखंडधनबादब्रेकिंग

14 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Share
Share

धनबाद : धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्र का शव एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवराज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था और शनिवार की शाम से घर से गायब था। स्थानीय लोगों ने रविवार को उसकी लाश पेड़ से लटकी देखी और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के पिता अजय कुमार सिंह उड़ीसा में काम करते हैं। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही पिता बहन के घर पहुंचे। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...