झारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी में युवक का शव मिला, तीन दिनों से था लापता

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दामोदर नदी में एक युवक का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान हेसला निवासी रोहन ठाकुर के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग दामोदर पुल के पास इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और बेटे की लाश देख कर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पिता सदमे में हैं और फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार और एसआई उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार ने तीन दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...