पश्चिम बंगाल

बालासोर से घायलों को अस्पताल ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पिकअप वैन से टकराई

Share
Share
Khabar365news

बालासोर हादसे के बाद सुबह से कई नेता घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। आज शाम प्रधानमंत्री मोदी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।इसके बाद पीएम ने घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। बता दें कि घटनास्थल से कई घायलों को अब भी अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में बालासोर से घायल यात्रियों को ले जा रही एक बस पश्चिम मेदिनीपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई।घायल यात्री बालासोर से कई जिलों में पहुंच रहे थे, तभी पश्चिम मेदिनीपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।हालांकि पिकअप वैन और बस की आमने-सामने की टक्कर में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अलग-अलग जगहों पर भेजना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि बालासोर में हुए रेल हादसे में 288 लोगों की जान चली गई है और 900 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे में कुल 1091 लोग हताहत हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
CrimeJharkhandNationalपश्चिम बंगाल

अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, चार बच्चों सहित 7 की मौत

Khabar365newsअवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में चार बच्चों के सहित सात की...

पश्चिम बंगाल

महाकुंभ जाने के लिए साइकिल से निकले ये बुजुर्ग

Khabar365newsपश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के सिमलोन गांव के 74 वर्षीय...

BreakingNationalपश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ को इस वजह से किया बैन? जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Khabar365newsपश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’...