हजारीबाग

राशन डीलरों की समस्याओं को लेकर सांसद मनीष जायसवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, विभाग में मुद्दे उठाने का मिला आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 26 जुलाई 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड राज्य इकाई के हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय आपूर्ति विभाग के सदस्य श्री मनीष जायसवाल से मुलाकात कर झारखंड के राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा संशोधन विधेयक-2026 के मसौदे पर गंभीरता से विचार करने, देशभर के राशन डीलरों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कोटा में संभावित बदलाव के प्रभाव का आकलन करने तथा राशन डीलरों के कमीशन की समीक्षा कराने की मांग रखी।
इसके साथ ही राशन डीलरों की वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति का व्यापक सर्वेक्षण कराने का भी अनुरोध किया गया, ताकि उनकी वास्तविक समस्याओं और कठिनाइयों का सही आकलन हो सके।
सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे केंद्रीय आपूर्ति विभाग के सदस्य होने के नाते राशन डीलरों की समस्याओं और मांगों को विभाग के समक्ष गंभीरता से रखेंगे और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में अर्चना सिन्हा, तबस्सुम अली, भोला सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, चंदन कुमार, अशोक जायसवाल, टिपु, गोली, अवधेश, संजय सिन्हा सहित कई राशन डीलर उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...