हजारीबाग

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा मजदूर, मदद के लिए आगे आए राजा मोहम्मद; मुखिया नूरजहां ने भी दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावल थाना क्षेत्र में शनिवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे मजदूर विवेक कुमार दास की हालत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कंडसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवेक कुमार दास सेंटरिंग का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद विवेक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसे कठिन समय में जब परिवार को सबसे अधिक सहारे की जरूरत थी, तब झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं ओलवेज ग्रुप फाउंडेशन के निदेशक राजा मोहम्मद ने इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनका हाल जाना।

राजा मोहम्मद ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और तत्काल राहत के रूप में ₹5,000 का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि यह सहायता केवल शुरुआत है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। राजा मोहम्मद ने कहा कि गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज के हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ओलवेज ग्रुप फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी पीड़ित परिवार को यथासंभव सहयोग दिया जाएगा।

राजा मोहम्मद के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है और राजा मोहम्मद ने मदद कर यह साबित किया है कि जनसेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि जरूरत के समय किए गए कार्यों से साबित होती है।

इधर, पेलावल की मुखिया नूरजहां भी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं। उन्होंने घायल मजदूर के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुखिया नूरजहां ने कहा कि पंचायत स्तर पर जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मुखिया नूरजहां ने कहा कि पेलावल घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां से 33 हजार वोल्ट तथा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइनें गुजरती हैं। उनके अनुसार, जर्जर बिजली व्यवस्था के कारण क्षेत्र में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का सर्वे कराकर जर्जर तारों को बदलने तथा हाईटेंशन लाइनों के आसपास सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और बिजली विभाग से अपील की है कि पेलावल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की गंभीरता से जांच कराई जाए। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए। एक ओर जहां जर्जर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संकट की घड़ी में राजा मोहम्मद की तत्काल आर्थिक मदद और मुखिया नूरजहां की संवेदनशील पहल ने पीड़ित परिवार को बड़ा संबल दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...