Jharkhand

*2 वर्ष बाद भी जमीन नहीं मिलने संबंधित मीडिया में प्रकाशित खबर पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ दो साल पहले 27 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा भूमि पर्चा दिए जाने के उपरांत अब तक जमीन उपलब्ध नहीं किए जाने संबंधित मीडिया में प्रकाशित खबर पर उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी, गोला श्री समरेश कुमार भंडारी को तत्काल रूप से पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया।इस संबंध में अंचल अधिकारी गोला द्वारा बताया गया कि भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 2 वर्ष पूर्व लाभुक निमाई रजक को भूमि का स्वीकृति पत्र दिया गया था जिसके उपरांत लाभुक निमाई रजक द्वारा आवंटित जमीन पर असंतोष जाहिर किया गया एवं किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य भूमि पर नहीं कराया गया उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में रविवार को लाभुक निमाई रजक को पूर्व में आवंटित भूमि के जगह पर वैकल्पिक भूमि आवंटित कर दी गई है। साथ ही जमीन मापी का कार्य भी लाभुक की भूमि पर पूर्ण कर लिया गया है। वहीं पर लाभुक को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रावधान के तहत प्रथम किस्त की भुगतान भी कर दी गई है। लाभुक द्वारा सोमवार से आवास निर्माण शुरू करने की बात कही गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...