JharkhandpatratupatratuRamgarh

जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर उपायुक्त की बड़ी पहल।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का दिया निर्देश ।

जिले में शत प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने का लक्ष्य।
आकस्मिक परिस्थितियों के लिए अगले 1 वर्ष में जिले की 25% आबादी को स्वास्थ्य मित्र बना कर सीपीआर एवं फर्स्ट एड किट इस्तेमाल करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण।

रामगढ़: जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दिशा में विकास के लिए उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज द्वारा बड़ी पहल की गई है जिसके तहत जिले के सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाएंगे एवं स्वास्थ्य संबंधित आकस्मिक परिस्थितियों के लिए स्वास्थ्य मित्र चिन्हित कर उन्हें सीपीआर एवं फर्स्ट एड किट इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि जिले में शत प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता(functional literacy) प्राप्त करने के लक्ष्य के तहत कार्य किया जाएगा।

उपायुक्त द्वारा सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र में स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य संबंधित आकस्मिक परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में प्रत्येक घर से एक सदस्य को स्वास्थ्य मित्र तैयार करने को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। विशेष पहल के तहत अगले एक वर्ष में जिले के प्रत्येक घर से एक सदस्य को लगभग 25% आबादी को आकस्मिक परिस्थितियों में सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड किट इस्तेमाल करने को लेकर तैयार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratu

बोल बम के जयघोष के बीच बैद्यनाथ धाम रवाना हुआ पहला कांवड़िया जत्था

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावण मास की पावन बेला में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू थाना क्षेत्र में जोखन भंडारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या किया ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के कोतो पंचायत...

BreakingJharkhandRanchi

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी जांच की मांग, छात्रों के सत्याग्रह को देवेंद्र महतो का समर्थन

Khabar365newsरांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक...

BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Khabar365newsगोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद...