Jharkhand

*भुरकुंडा निशा नर्सिंग होम प्रबंधक के लापरवाही के कारण बच्चे की मौत पर परिजनों ने रोष प्रकट कर जताया विरोध*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा निशा नर्सिंग होम में अस्पताल प्रबंधक के लापरवाही के कारण महिला के प्रसव से पहले ही बच्चे की मौत पर नाराज़ लोगों ने जमकर किया हंगामा । जानकारी अनुसार निशा नर्सिंग होम में ऊपर धौड़ा के इरफ़ान अंसारी ने अपने पत्नी जो 9 महिनें पेट से थी उन्हें पैन होने पर प्रसव के लिए लाया गया था लेकिन अस्पताल प्रबंधक ने मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया। जबकि पेशेंट की कंडीशन खराब थी उसे तत्त्काल इलाज की आवश्यकता थी।

लेकिन निशा नर्सिंग होम द्वारा तत्काल इलाज नहीं शुरू किया गया सिर्फ रात में पेशेंट को एक इंजेक्शन दी गई जिसके काफी देर बाद अचानक देर रात परिजनों को बताया गया पेशेंट का कंडिशन ठीक नहीं है बच्चे का धड़कन धीमा गति से चल रहा ओप्रेशन करना होगा कहीं दुसरे अच्छे अस्पताल लें जाएं जिसके बाद परिजनों ने कहा तीन बजे रात्रि को बिना एंबुलेंस अचानक कहां लेकर जाऊं जिस दौरान अस्पताल प्रबंधक मो अस्लम ने कहा मेरे पास एंबुलेंस की सुविधा नहीं है आप लोग अपने व्यवस्था कर लें। आनन फानन में परिजनों द्वारा रामगढ़ एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो वहां के डाक्टर ने परिजनों से कहा बच्चे कि लगभग दो घंटे पहले ही मौत हो गई है। जिससे साफ साफ पता चलता है निशा नर्सिंग होम अस्पताल प्रबंधक की कितनी बड़ी लापरवाही है। विरोध कर रहे हैं लोगों में यह भी चर्चा अस्पताल परिसर में सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए दो चार डाक्टर का नाम लिखा जबकि यहां कोई डॉक्टर नही आते हैं। सिर्फ निशा नर्सिंग होम के संचालक मो अस्लम और उनकी पत्नी बैठतीं है जिसके पास डाक्टर की डिग्री है या नही वो जिला प्रशासन रामगढ़ सिविल सर्जन की जांच पड़ताल की जिम्मेवारी है।देखा जाए तो नर्स के सहारे अस्पताल चल रहा है।जिसे लेकर परिजनों ने आज अपना दुख प्रकट करते हुए कहा निशा नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण हमारे बच्चे की मौत हुई। पीड़ित परिवार व अस्पताल प्रबंधक के बीच घंटो हुई बहस वार्ता के बाद परिजन अपने घर लौट गए। पूरे मामले पर निशा नर्सिंग होम के संचालक मो अस्लम का कहना है कि यह घटना एक अनहोनी है जो दुर्भाग्य से हुई है इसमें हमलोग का कोई लापरवाही नहीं है।ज्ञात हो रामगढ़ जिला सिविल सर्जन के दिशा-निर्देश पर इस 18 अक्टूबर को ही पतरातु प्रखंड क्षेत्र के सभी क्लिनिक और नर्सिंग होम में जांच पड़ताल चलाया गया जिसमें बिना डिग्री वाले पाए गए झोलाछाप डॉक्टर को तीन दिनों का अपना कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया था ऐसा ही मामला आज भी पतरातु प्रखंड क्षेत्र में देखा जा रहा है जहां बिना डॉक्टर के डिग्री के बिना क्लिनिक नर्सिंग होम संचालित है। और यहां भी कुछ ऐसा ही प्रतीत होता होता जो जांच पड़ताल का विषय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...