Hazaribagh

चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की पहली ही बड़ी कार्रवाई – भारी मात्रा में डोडा बरामद, वाहन जप्त,आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: चौपारण थाना प्रभारी का प्रभार संभालने के बाद सरोज सिंह चौधरी ने अपनी पहली ही बड़ी कार्रवाई में तस्करों पर कड़ा प्रहार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक वाहन से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया, साथ ही तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाने की सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-2 पर वाहन संख्या [JH01EP 4454] को रोका। तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा, “अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने नई तैनाती के बाद की इस तेजी और सक्रियता की सराहना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

अबुआ संथाल समाज की एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग: अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की एकजुटता, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में कोल माइंस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...