JharkhandRamgarhRanchi

बिरसा का गांडीव के एमडी पहुंचे नेमरा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रांची/नेमरा: चर्चित समाचार और जनसरोकार से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘बिरसा का गांडीव’ के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में हुई, जहां वे इन दिनों अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान ‘बिरसा का गांडीव’ की अब तक की पत्रकारिता, झारखंडी मुद्दों को लेकर उसके प्रयास और आने वाले समय में इसके विस्तार की योजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनसरोकार की बातों को उजागर करने के प्रयासों की सराहना की और राज्य में सकारात्मक व ज़मीनी पत्रकारिता की जरूरत पर बल दिया।

मुलाकात अनौपचारिक रही, लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। झारखंड की राजनीति और मीडिया जगत में ‘बिरसा का गांडीव’ ने बहुत ही कम समय में एक अलग पहचान बनाई है। आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन से जुड़े मसले और स्थानीय आवाज़ों को प्रमुखता देने के लिए यह प्लेटफॉर्म जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात को भविष्य में किसी संभावित सहयोग या संयुक्त पहल की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को सरैया टोला दामोदर मिनरल प्राइवेट...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

टीवी की आवाज बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

Khabar365newsपटना। शातिर बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर घर में घुसकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया से 8वीं मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Khabar365newsरांची। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा...