Hazaribagh

दारु थाना क्षेत्र में नए अंचल इंस्पेक्टर की तैनाती — जगलाल मुंडा ने संभाला पदभार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: दारु थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए अंचल इंस्पेक्टर के रूप में जगलाल मुंडा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

जगलाल मुंडा ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और त्वरित न्याय व्यवस्था को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों ने नए अंचल इंस्पेक्टर का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दारु थाना क्षेत्र में पुलिस-जन सहयोग और मजबूत होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...