GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला हाट में दिखा फॉलोअप का असर, प्रशासन ने सुधार कार्यों की शुरूआत की

Share
Share
Khabar365news

गुमला शहर के बीच स्थित बाजार हाट की बदहाल स्थिति को लेकर चैनल पर लगातार खबरें दिखाए जाने का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। वर्षों से उपेक्षित यह स्थल अब बदलने की कगार पर है।

जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर नगर परिषद ने सुधार कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बाजार टांड़ के कायाकल्प के लिए 5 करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाकर नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही यहां शेड, पेवर ब्लॉक, सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बाजार लगने में किसी तरह की परेशानी न हो।

गुमला हाट की बदहाली की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए चैनल की ओर से लगातार मुद्दा उठाया गया था। इसी का नतीजा है कि अब जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही इस स्थल की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस खबर के बाद खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि अगर यह कार्य धरातल पर उतरता है तो यह गुमला जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।

दरअसल, जिला मुख्यालय के बीच स्थित यह बाजार हाट लंबे समय से गंदगी और खराब रखरखाव की वजह से परेशानी का कारण बना हुआ था। बावजूद इसके, यहां सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है, जहां आम लोग अपनी रोजमर्रा की खरीदारी और व्यापार करने आते हैं।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह स्थल आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप में बदलकर लोगों को बड़ी राहत देगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...