हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी पंचायत में उज्ज्वल योजना की रोशनी, 35 परिवारों के जीवन में आई नई सुबह

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल दक्षिणी पंचायत में आज विकास और जनसेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। पंचायत की मुखिया नूरजहां की सक्रिय पहल पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंचायत के 35 जरूरतमंद परिवारों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुखिया नूरजहां ने कहा कि उज्ज्वला योजना का उद्देश्य केवल गैस कनेक्शन देना नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायत का हर पात्र परिवार इस योजना का लाभ पाए, यही उनकी प्राथमिकता है।
गांव की महिलाओं ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें लकड़ी और उपलों के धुएं से राहत मिलेगी और रसोई में समय व स्वास्थ्य दोनों की बचत होगी। महिलाओं ने मुखिया नूरजहां की संवेदनशीलता, तत्परता और जनहित के प्रति समर्पण की खुले दिल से प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया नूरजहां के नेतृत्व में पंचायत में लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण कार्यक्रम उनकी सक्रिय, जागरूक और विकासोन्मुख सोच का प्रमाण है।
कार्यक्रम के अंत में मुखिया नूरजहां ने कहा कि वे आगे भी पंचायत के हर गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवार तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
पेलावल दक्षिणी पंचायत में आज यह कार्यक्रम सचमुच विकास, विश्वास और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

अवैध विदेशी शराब की खेप ध्वस्त, 10 लाख की शराब जब्त — ASP अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी की सख़्त कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग।कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक...

हजारीबाग

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, तेज़ कार्रवाई से तस्कर धराए

Khabar365newsहजारीबाग(चौपारण)। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरही...

हजारीबाग

बजट 2026 में झारखंड फिर उपेक्षित, ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर घोषणाएँ: किशोरी राणा

Khabar365news हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को लेकर झारखंड नवनिर्माण...