झारखंडब्रेकिंग

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला के तत्वावधान में आज 7 जून को मोदी सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “संकल्प से सिद्धि” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक राकेश प्रसाद, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निर्देशित आगामी श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई, जिसमें शामिल हैं:
8 जून– केंद्रीय मंत्री/सांसद द्वारा राजधानी में मीडिया संवाद


9 जून से 9 जुलाई– “बदलता भारत मेरा अनुभव” विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता
10-11 जून – केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तर पर प्रदर्शनी
12-14 जून– मंडल स्तर पर संकल्प सभा
15-17 जून– शक्ति केंद्रों (वार्ड स्तर) पर चौपाल
21 जून– मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
23 जून– बूथ स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
25 जून– आपातकाल दिवस पर जिला स्तर पर गोष्ठी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, और इस संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं को अग्रिम भूमिका निभानी होगी।

रांची विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी कर इसे आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में गरीब कल्याण के जितने कार्य हुए, उतने पिछले 17 वर्षों में भी नहीं हुए थे। उन्होंने केंद्र की योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि महानगर को जो भी कार्यक्रम सौंपे गए हैं, उनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और हर कार्यक्रम को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यशाला में राजू सिंह, अनीता वर्मा, बसंत दास, सुरेश प्रसाद, विनय सिंह, अजीत भगत, वीणा मिश्रा, विकास रवि, आशुतोष गिरी, रोशन शर्मा, सोनू सिंह, विशाल अग्रवाल, पायल सोनी, रवि मुंडा, प्रकाश साहू, युवराज पासवान, इंद्रजीत यादव, सुबेश पांडेय, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, रामजी प्रसाद, ओम प्रकाश पांडे, राम मनोज साहू, पप्पू जयसवाल, वियूष विजयवर्गीय, रणधीर सिंह, विनोद महतो, सुभाष अग्रवाल, ऋषभ गखड़, आनंद वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...